औरंगाबाद, अगस्त 13 -- कुटुंबा थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के ओरडीह गांव के निवासी इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से 60 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद हुई है। थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में यह कार्रवाई तब हुई, जब पुलिस को सूचना मिली कि इंद्रजीत झारखंड से शराब लेकर अंबा-नबीनगर मार्ग से लौट रहा है। सूचना के आधार पर कुटुंबा बीचला मोड़ पर नाकेबंदी कर उसे पकड़ा गया। पुलिस ने शराब लदी बाइक को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.