औरंगाबाद, सितम्बर 15 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा पुलिस ने देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एएसआई महेंद्र पासवान ने की है। पकड़ा गया आरोपी महेंद्र पासवान महाराजगंज का निवासी है। वह हरिहरगंज से शराब लाकर घर के पीछे छुपाकर रखा था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया और मौके से 15 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि मामले में पुलिस के स्वलिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.