औरंगाबाद, नवम्बर 14 -- कुटुंबा विधानसभा सीट पर एनडीए घटक दल हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के प्रत्याशी ललन राम की बढ़त होते ही घोषित होते ही क्षेत्र में जश्न का माहौल फैल गया। मतगणना शुरू होते ही लोग उत्सुकता के साथ हर राउंड का अपडेट लेते रहे। जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ती गई, ललन राम की बढ़त भी लगातार मजबूत होती चली गई। निर्णायक बढ़त मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की घोषणा होते ही लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। ललन राम ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को पराजित किया। उनकी जीत पर हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, महामंत्री अभय पासवान, जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान सहित एनडीए के अन्य घटक दलों के नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। नेताओं ने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.