औरंगाबाद, दिसम्बर 20 -- कुटुंबा थाना पुलिस ने गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के पिपरा ढीबर गांव में छापेमारी कर चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विनोद पासवान, शत्रुघ्न पासवान, महेंद्र पासवान और लखन पासवान शामिल हैं। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि चारों के विरुद्ध आपराधिक मामले लंबित हैं और नोटिस मिलने के बावजूद वे न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इसके बाद न्यायालय से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...