औरंगाबाद, मई 5 -- औरंगाबाद। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार कार्यालय सचिव उमेश कुमार सिंह के द्वारा कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के हर घर में कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम गठित की गई है। निर्गत किए गए पत्र में नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत के मनियाराडीह गांव निवासी विनय कुमार सिंह को कुटुंबा विधानसभा का संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नौ सदस्यीय टीम गठित की गई है जिनमें अकबर अली को सह संयोजक तथा विनोद चंद्रवंशी, रामाकांत पांडेय, अरुण राम एवं शैलेंद्र सिंह समेत नौ लोगों को कमेटी में रखा गया है। संयोजक बनाए जाने पर अरुण कुमार सिंह उर्फ विनय सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के हर ...