औरंगाबाद, फरवरी 6 -- कुटुंबा प्रखंड के भरौंधा पैक्स में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रियांशु बसु ने बताया कि कुल 62.46 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र कुमार और नीतीश कुमार के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें नरेंद्र कुमार को 947 मत और नीतीश कुमार को 807 मत मिले, जबकि 109 मत रद्द कर दिए गए। इस तरह नरेंद्र कुमार ने 147 मतों से जीत दर्ज कर पुनः अध्यक्ष पद हासिल किया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजयी प्रत्याशी को फूल-मालाओं से लादकर नारेबाजी की गई। मतदान के लिए मिडिल स्कूल भरौंधा में कुल पांच बूथ बनाए गए थे, जहां सुबह 9 बजे तक 16.15 प्रतिशत, 11 बजे तक 39.27 प्रतिशत, 1 बजे तक 56.27 प्रत...