जौनपुर, फरवरी 24 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन तीनों इकाइयों की तरफ से किया गया। कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर खुर्द कुटीर चक्के हंडिया बाबा मंदिर के समीप हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि जीवन में जो भी कार्य करें सुव्यस्थित रूप से करें। सभी शिविरार्थियों को साधुवाद देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य को साझा किया। अध्यक्षता कर रहे श्रीभूषण मिश्र ने कहा कि आज सभी प्रदूषणों पर चर्चा होती है, लेकिन विचार प्रदूषण कि बात नहीं होती समाज में इसके चलते सारी मर्यादाएं तार तार हो रही हैं। आज हम सभी पक्षियों कि तरह उड़ना मछलियों कि तरह तैरना सीख लिए, लेकिन पृथ्वी पर चलना एवं जीवन जीना नहीं सीख पाए। धन्यवाद ज्ञ...