शाहजहांपुर, दिसम्बर 21 -- गुरुद्वारा गुरु नानक आश्रम कुटिया साहिब में सुखमणी सेवा समिति द्वारा तीन दिसंबर से चल रही गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सुखमणि साहिब की पाठ शृंखला शनिवार को सम्पन्न हुई। सुबह 5 से 8:30 बजे तक पाठों का आयोजन हुआ। इसके बाद गुरु जस कीर्तन कुटिया साहिब के रागी कुलविंदर सिंह, बेअंत सिंह और ग्रंथि गुरदीप सिंह ने संगत को कीर्तन से निहाल किया। अध्यक्ष हरभजन सिंह दुआ सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे और संगत को सिरोपा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद लंगर का आयोजन हुआ। आज विशाल नगर कीर्तन पंजाब सर्विस स्टेशन से दोपहर 12 बजे शुरू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...