लातेहार, अक्टूबर 7 -- बेतला प्रतिनिधि । कुटमू के प्रवासी मजदूर 20 वर्षीय संजय भुइयां का शव मंगलवार को ओडिसा से पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। इस संबंध में मृतक के पिता राजकुमार भुइयां ने बताया कि संजय दशहरा के पूर्व गत 26 सितंबर को अपने अन्य साथियों ठाकुर उर्फ नीरा यादव और बिगन भुइयां के साथ मजदूरी करने ओडिशा के तालचर पावर प्लांट गया था। जहां पर बीते रविवार को एक रेलगाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। संजय अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। बाद में परिजनों ने संजय के शव का स्थानीय कुल्हीनाला श्मशान घाट में दाह-संस्कार किया। मजदूर संजय की हुई असामयिक मौत से मां सोनपतिया देबी, भाई रामविचार भुइयां, गुडले भुइयां, धनंजय भुइयां समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर बेतला मुखिया मंजू देवी,उप मुखिया बसंती देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.