देवघर, फरवरी 14 -- चितरा। चितरा कोलियरी स्टेडियम में आयोजित एसटी रंजीत हांसदा मेमोरियल टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को दर्शकों को रोमांच से भरपूर मुकाबला देखने को मिला। कुजूर ब्रदर्स रांची की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सिंहभूम लायंस जमशेदपुर को 14 रनों से पराजित कर शानदार जीत अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुजूर ब्रदर्स रांची ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 104 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल ने सर्वाधिक 31 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंहभूम लायंस जमशेदपुर की टीम ने भी संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी। टीम की ओर से राजा ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, परंतु अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। कुजूर ब्रदर्स के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.