गंगापार, दिसम्बर 17 -- मांडा के तीन समितियों में यूरिया खाद पहुंचने पर किसानों की काफी भीड़ समितियों पर खाद लेने के लिए पहुंची। समिति संचालकों को लाइन लगाकर यूरिया का वितरण करना पड़ा। तमाम किसान सुबह से शाम तक अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। शुक्रवार 12 दिसंबर को आपके अपने अखबार हिंदुस्तान ने मांडा की समितियों में ''यूरिया नदारद, किसान परेशान '' खबर वरीयता पूर्वक प्रकाशित किया था। खबर का असर यह रहा कि मांडा के आठ समितियों में कोसड़ाकला, महुआरीकला और हाटा साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद आ गयी। समिति में खाद आने की भनक लगते ही तमाम किसान समिति पर ठंडी की परवाह किये बिना पहुंच गये। कोसड़ाकला साधन सहकारी समिति पर किसानों की अपेक्षाकृत अधिक भीड रही। समिति संचालक धीरेंद्र सिंह को लाइन लगाकर खाद का वितरण करना पड़ा। हालांकि अभी मांडा खास, बरहाक...