नई दिल्ली, जून 23 -- गुजरात के विसावदर विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर जीत का परचम लहरा दिया है। आप के गोपाल इटालिया ने यहां से शानदार जीत हासिल की है। इस बीच आम आदमी पार्टी के दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज का बयान सामने आया है। उन्होंने इसे बड़ी जीत बताया है और कहा है कि आप की शानदार वापसी है। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि कई लोगों को लगता था कि आम आदमी पार्टी अब खत्म हो जाएगी। सौरभ भारद्वाज ने कहा, यह आप के लिए बहुत बड़ी जीत है। राजनीतिक विश्लेषक कह रहे थे कि आप पार्टी के रूप में खत्म हो जाएगी। लेकिन दिल्ली में हार के बाद आप लुधियाना पश्चिम (विधानसभा उपचुनाव) जीत रही है और हम आप के गढ़ गुजरात में भी बड़े अंतर से उपचुनाव जीत रहे हैं। मुझे लगता है कि यह एक बड़ी जीत है। कुछ लोग कहते थे कि अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.