नई दिल्ली, फरवरी 11 -- केंद्रीय वित्त मंत्री ने बुधवार को लोकसभा में बजट पर हुई चर्चा का जवाब दिया है। वित्त मंत्री ने अपना भाषण शुरू करते हुए बताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 में केंद्र मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने के लिए राज्यों के साथ काम करने करेगी और बजट में पशुपालन, खेती और मछली पालन पर जोर दिया गया है। साथ ही उन्होंने एजुकेशन और स्किलिंग हब्स की भी बात की है। इस दौरान सीतारमण ने विपक्ष के उन आरोपों को खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि कुछ राज्यों को बजट में फंड नहीं दिया गया है। सीतारमण ने राज्यों को दिए गए फंड का ब्यौरा देते हुए कहा कि राज्यों को अगले वित्त वर्ष में कुल 25.44 लाख करोड़ रुपये के संसाधनों का हस्तांतरण किया जायेगा जो मौजूदा वित्त वर्ष से 2.7 लाख करोड़ रुपये अधिक है। उन्होंने बताया है कि बजट बनाते समय 16वें वित्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.