प्रयागराज, फरवरी 4 -- थरवई। थरवई के बेलवा गांव में चोरी की एक ऐसी वारदात हुई जिसमें महज कुछ मिनटों में चोरों ने 25 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। गृहस्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। बेलवा निवासी अवध नारायण सीएवी कॉलेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार भोर में लगभग पांच बजे उनकी बहू बाथरूम गई थी। कुछ देर बाद वह लौटी तो दरवाजा खुला था और लाइट बंद थी। दरवाजे पर ही बाक्स पड़ा था। अंदर जाने पर देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। बाखर में रखे सोने-चांदी के जेवरात वाले दो डिब्बे गायब थे। घर का हाल देखकर चोरी का पता चला। डॉयल 112 पर इसकी सूचना दी गई तो पुलिसकर्मी मौके पर आए और निरीक्षण कर लौट गए। अवध नारायण के मुताबिक चोरी हुए जेवरातों में उनकी पत्नी, बहू और बड़ी बेटी के गहने शामि...