मुरादाबाद, जून 25 -- हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में बुधवार को कुछ बातें याद क्यों नहीं रहती विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 50 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य नन्हें सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि कुछ बातें याद न रहने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें ध्यान की कमी, तनाव, नींद की समस्या, या उम्र बढ़ना शामिल हैं। कुछ मामलों में, यह किसी अंतर्निहित चिकित्सा स्थिति का संकेत भी हो सकता है। वहीं कहा कि नई चीजें सीखने से मस्तिष्क को सक्रिय रखने और याददाश्त में सुधार करने में मदद मिलती है। साथ ही यह भी घोषणा की कि सभी बच्चों ने पूरे हर्ष के साथ निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सभी छात्रों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। संचालन जगदीश चंद्र ने किया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.