गंगापार, मई 16 -- मांडा के पेयजल प्रभावित दो दर्जन पहाड़ी गांवों के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये 23 टैंकर से कुछ पहाड़ी गांवों में पेयजल की आपूर्ति शुरु कर दी गयी है, लेकिन नगर पंचायत भारतगंज के किसी भी वार्ड में अभी टैंकर से पेयजल आपूर्ति की जरूरत नहीं है । गर्मी चरम पर पहुंचने के साथ ही पहाड़ी गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। एडीओ पंचायत मांडा रमाकांत पांडेय ने जानकारी दी कि मसौली ग्राम पंचायत के चपरतला, महुआरी खुर्द के मुसहर बस्ती, बदौआ, केड़वर, बेरी, पूरा लक्षण, पचेड़ा, सिरावल, धनावल, गजाधरपुर, मझिगवां, पियरी, नेवढ़िया बयालिस, हाटा, दोहथा आदिवासी बस्ती, दसवार, मांडा खास पहाड़ पर ऊंचडीह, कोसडा़ खुर्द, बनवारी खास व सुरवांदलापुर आदि गांवों में पेयजल संकट को देखते हुए 23 टैंकर उपलब्ध कराये गये हैं। अब कुछ गांवों में टैंकर से पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.