नई दिल्ली, अगस्त 21 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान हुए हमले को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अनिल झा ने झूठा करार दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर 'आप' में शामिल हुए अनिल झा ने कहा है कि रेखा गुप्ता झूठ बोल रही हैं और हमले का नाटक कर रही हैं। 27 साल साथ काम करने के अनुभव को आधार बताते हुए झा ने दावा किया कि एक बार रेखा गुप्ता ने उन्हें एक प्रदर्शन के दौरान अपने कुछ बाल जलाने को कहा था। स्टूडेंट लीडर के तौर पर रेखा गुप्ता के साथ काम कर चुके अनिल झा ने कहा कि दिल्ली की सीएम झूठा दावा कर रही हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, 'कोई हमला नहीं हुआ है। उनको सबसे पुराना मैं जानता हूं। उन्होंने स्टोरी क्रिएट करने के लिए किया है यह।' अनिल झा भाजपा के पुराने नेता रहे हैं और कुछ महीने पहले ही 'आप'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.