नई दिल्ली, फरवरी 4 -- हुंडई अपने पोर्टफोलियो की सबसे ज्यादा बिकने वाली क्रेटा के नए मॉडल की टेस्टिंग कर रही है। क्रेटा अपने सेगमेंट की भी नंबर-1 कार है। कैलेंडर ईयर 2025 में इसकी 2 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं। ऐसे में कंपनी मॉडल के साथ इसको ज्यादा पॉपुलर करना चाहती है। खास बात ये है कि इसके 14 कॉम्पिटिटर होने के बावजूद भी इसका दबदबा कायम है। क्रेटा अपने सेकेंड जनरेशन के फेसलिफ्ट स्टेज में है, जिसे जनवरी 2024 में लॉन्च किया गया था। अब एक नए तीसरे जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है। इसके टेस्ट मॉडल पहली बार साउथ कोरिया में देखे गए हैं, जो क्रेटा के डिजाइन और ओवरऑल लुक में एक नया डायरेक्शन दिखा रहे हैं। अब, रेंडरिंग आर्टिस्ट nymammoth ने यूरोप में लॉन्च हुई हुंडई नेक्सो से डिजाइन इंस्पिरेशन लेकर तीसरे जनरेशन क्रेटा का अपना वर्जन बनाया है। चलिए इसके ...