रांची, मई 2 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। कुच्चू मंदिर निर्माण सह महायज्ञ समिति द्वारा आयोजित श्रीश्री 1008 शिव शक्ति हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सह रामकथा की शुरुआत एक मई को कलश यात्रा से हुई। कलश यात्रा में ओरमांझी, कांके, अनगड़ा, रामगढ़ समेत अन्य स्थानों से आईं लगभग 4100 महिलाओं सहित 10 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। एक किमी लंबी आस्था की यह यात्रा साईंनाथ विश्वविद्यालय के पास सपही नदी घाट तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगाजल पूजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के मुख्य यजमान राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू हैं। नौ दिन चलने वाले इस आयोजन में मंडप पूजन, देव पूजन, विभिन्न अधिवास, रथयात्रा, नगर भ्रमण सहित रामकथा का पाठ किया जाएगा। नौ मई को पूर्णाहुति और महाभंडारा होगा। कलश यात्रा में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, गिरिडीह सांसद ढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.