रांची, फरवरी 5 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने गुरुवार को कुच्चू पंचायत में विकास से जुड़ी दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें कुच्चू के पहान डूबा नाला पर एकल चेक डैम तथा कुच्चू में स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कार्य शामिल है। विधायक ने कहा कि चेक डैम बनने से क्षेत्र का भूजल स्तर बढ़ेगा और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, जिससे कृषि को मजबूती मिलेगी। वहीं स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण से बुजुर्गों, महिलाओं और ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, जिला महासचिव शिवदास गोस्वामी, मुखिया शाहदेव बेदिया, पंचायत अध्यक्ष नईम अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...