लातेहार, फरवरी 15 -- छिपादोहर प्रतिनिधि। कुचिला गांव में शनिवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव के तीन ग्रामीणों संभू सिंह, विजय सिंह और कालीचरण भुइयां के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे, लेकिन सौभाग्य से सभी सुरक्षित बच गए। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया और घरों की दीवारों तथा दरवाजों को तोड़ दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जाग गए और किसी तरह हाथियों को भगाने का प्रयास किया। हाथियों ने गांव के दो किसानों, शिव राम और संतोष राम, के खेतों में खड़ी फसलों को भी रौंद डाला, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने जिप सदस्य कन्हाई सिंह को दी। इसके बाद कन्हाई सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.