हल्द्वानी, दिसम्बर 3 -- हल्द्वानी। भारतीय शास्त्रीय नृत्य प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय शाम की तैयारी है। प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना टी. रेड्डी लक्ष्मी 4 दिसंबर 2025 को दोपहर 2:30 बजे द आईआईएमटी, कमलुवागंजा में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। संगीत नाटक अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित और आईसीसीआर-अंपैनल्ड कलाकार, लक्ष्मी अपनी सुरुचिपूर्ण गतियों और अभिव्यक्तिपूर्ण अभिनय के लिए विख्यात हैं। उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी प्रस्तुति दी है। कार्यक्रम में उन्हें जयन कोट्टकल (वोकल्स), गोकुल (मृदंगम), कुमारी सौम्या कन्नन (वायलिन) संगत देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.