गोपालगंज, मई 11 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से हथियार रखने और बेचने के मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मनियारा गांव का रिशु कुमार व विक्की कुमार, इसुआपुर का पुनकिश बैठा और सासामूसा के छोटू सिंह उर्फ बजरंगी सिंह शामिल है। पुलिस को यह सफलता तब मिली जब एक तिलक समारोह में हथियार लहराने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो की गंभीरता को देखते हुए एसपी नवजोत सिमी के निर्देश पर जांच शुरू की गई। जांच में पुष्टि हुई कि यह वीडियो 3 मई को मनियारा गांव में हंसराज माझी के पुत्र के तिलक समारोह का था। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर रिशु और विक्की को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर दो देसी कट्टे बरामद हुए। ----- हथियार निर्माण की सामग्री बरामद पूछताछ में रिशु व विक्की ने बताया कि हथियार सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.