गोपालगंज, जनवरी 27 -- कुचायकोट। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को कुचायकोट प्रखंड में पूरे दिन देशभक्ति का माहौल बना रहा। प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांवों तक सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में उत्साह के साथ झंडोत्तोलन किया गया। मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्तूप पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया और संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। इसके बाद प्रमुख बबली सिंह ने प्रखंड मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। थाना, विद्यालयों, बीआरसी, सीएचसी, कॉलेज, पंचायत भवन और पैक्स सहित विभिन्न संस्थानों में भी झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित हुए। समारोहों में अधिकारियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही, जिससे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...