गोपालगंज, जून 8 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बथलरी पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में छत्तीसगढ़ के चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में दुर्ग जिले के पदमानपुर थाना अंतर्गत पदनागपुर गांव का आलोक राजपूत और जितेंद्र राजपूत, देमेतरा जिले के चौकीदेवकर थाना क्षेत्र के राखी गांव का सूरज सिंह और रायगढ़ जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के पथरपाली गांव का निखिल चौहान शामिल है। पुलिस ने इनके पास से करीब चार लीटर शराब और एक वाहन जब्त किया है। सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान ये शराब तस्कर पकड़े गए। पूछताछ में उन्होंने शराब की तस्करी की बात स्वीकार की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.