गोपालगंज, मार्च 8 -- -गंभीर रूप से घायल युवक का गोरखपुर एम्स में चल रहा इलाज -दो युवक सहित सात अज्ञात पर लगाया लूटपाट का आरोप कुचायकोट । एक संवाददाता स्थानीय थाने के करमैनी मुहब्बत रेल ओवर ब्रिज के पास गुरुवार को अपराधियों ने एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर एक लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। लूटपाट के शिकार कवलाचक गांव निवासी धर्मेंद्र चौबे के पुत्र आकाश कुमार को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। जहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना को लेकर घायल युवक के चाचा सत्येंद्र कुमार चौबे ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बड़ा भतीजा शैलेश कुमार चौबे सीएसपी संचालक हैं और छोटा भतीजा आकाश कुमार इसमें सहायता करता है। शैलेश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.