गोपालगंज, फरवरी 20 -- कुचायकोट। एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर बुधवार देर शाम अमवा गांव के समीप पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। हालांकि, पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस की जांच स्थानीय पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह से कराई। इसके बाद पुलिस ने एनएच के किनारे गड्ढा खोदकर उसे मिट्टी से ढंक दिया। कुछ स्थानीय लोगों को जानकारी मिली थी कि एक बाइक पर यूपी से प्रतिबंधित मांस बिहार लाया जा रहा है। इस बाबत स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...