गोपालगंज, फरवरी 13 -- कुचायकोट। एक संवाददाता स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर चोरी की तीन बाइक बरामद की है। इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को संरक्षण में लिया गया है।थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जलालपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चोरी की तीन बाइक बरामद की गईं। मौके से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरया सुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा गांव निवासी गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरामद बाइकों के संबंध में पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...