गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- कुचायकोट। कुचायकोट प्रखंड के रेलवे लाइन नया टोला गांव में गुरुवार को अलाव तापने के दौरान एक किशोरी आग की चपेट में आकर झुलस गई। उसकी पहचान ऋचा कुमारी के रूप में हुई है। ग्रामीणों के सहयोग से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...