गोपालगंज, फरवरी 23 -- कुचायकोट। सोमवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से अपहृत की गई किशोरी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि किशोरी के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर खोजबीन शुरू कर दी। इसी क्रम में पुलिस ने सासामूसा रेलवे स्टेशन के पास से किशोरी को बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...