गोपालगंज, फरवरी 21 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड की 12 पंचायतों में खारिज-दाखिल, भूमि परिमार्जन तथा अन्य राजस्व संबंधी कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। प्रखंड के चार राजस्व कर्मचारियों के सामूहिक हड़ताल पर चले जाने से कार्यालयी कार्यों का निष्पादन ठप पड़ गया है। इससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मचारी संघ के एक गुट द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की गई है। इसके कारण खारिज-दाखिल, भूमि परिमार्जन, लगान अद्यतन, दाखिल-खारिज में सुधार तथा प्रमाण पत्र से जुड़े कार्य बाधित हो गए हैं। दूर-दराज के गांवों से आने वाले आवेदकों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन से जुड़े मामलों का समय पर निष्पादन नहीं होने से उन्हें बैंक से ऋण लेने, भूमि क्रय-विक्रय की प...