गोपालगंज, मार्च 17 -- कुचायकोट। एक संवाददाता स्थानीय थाने के बथना कुट्टी गांव में सोमवार की सुबह एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका पप्पू साह की पत्नी 32 वर्षीया निर्मला देवी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति पप्पू साह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार में काफी समय से कलह चल रहा था। सोमवार की सुबह खाना बनाने के दौरान पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद निर्मला देवी ने दुपट्टे से पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.