सराईकेला, फरवरी 8 -- खरसावां, संवाददाता। नगरपालिका निर्वाचन-2026 के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन को लेकर कुचाई प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुचाई प्रखंड के विभिन्न कर्मियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर दैत्यारी लांका, सुधाकर ठाकुर एवं प्रदीप प्रमाणिक द्वारा मतदान प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कार्य हेतु उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्रियों से कर्मियों को अवगत कराया। साथ ही मतदाताओं की पहचान के लिए मान्य दस्तावेजों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मतदान समाप्ति के बाद संग्रहण केंद्र पर मतपेटिका के साथ जमा किए जाने वाले निर्वाचन संबंधी कागजात, अभ्याक्षेपित एवं निविदत्त मतों की प्रक्रिया के बारे में भी कर्मियों को अवगत कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.