सराईकेला, अगस्त 19 -- खरसावां। कुचाई प्रखंड के पारलवादी गांव में रविवार को वार्षिक ग्राम पूजा की गई। इसका शुभारंभ ग्राम देवरी कृष्णा हेम्ब्रम ने किया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के साथ-साथ अच्छी बारिश व अच्छी फसल की कामना की। मान्यता है कि ग्राम पूजा के बाद ही किसान खेतों में कड़ान व रोपाई का कार्य करते हैं। इस दौरान सुभाष महतो, कोकिल महतो, गोवर्धन महतो, धीरज महतो, मिहिर चंद्र महतो समेत अन्य मौजूद थे। खरसावांः फोटो संख्या 2 कुचाई के पारलवादी में पारंपरिक विधि विधान के तहत वार्षिक ग्राम पूजा करते श्रद्वालु।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.