गोपालगंज, मार्च 5 -- गोपालगंज। जिले के थावे थाने की फुलगुनी पंचायत के चर्चित मुखिया मोहम्मद कुरैश की गोली मारकर हत्या मामले के मुख्य शूटर सीवान के बड़हरिया निवासी सद्दाम को पुलिस रिमांड पर लेगी। वह फिलहाल सीवान जेल में बंद है। उसने कुछ माह पूर्व सीवान न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। 2 लाख का इनामी कुख्यात सद्दाम पर मुखिया की हत्या के अलावे हत्या लूट रंगदारी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीते साल 2024 में नौ फरवरी को अपराधियों ने गोली मारकर फुलगनी पंचायत के मुखिया की हत्या कर दी थी। कुख्यात शूटर सद्दाम की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद पुलिस कई अपराधिक कांडों का खुलासा कर सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.