शामली, फरवरी 6 -- शामली में मुंडेट नहर पुल के पास मुठभेड़ में मारे 50 हजार का ईनामी बदमाश रिहान के साथ ही दिल्ली एनसीआर में आतंक और दशहत का भी अंत हो गया। कबाड़ी का पुश्तैनी काम करते करते महिला से चेन एवं पर्स स्नेचिंग की पहली घटना को अंजाम देने के बाद जुर्म की दलदल में धसता चला गया। पुलिस को उसके बंगलादेशी होने का भी शक है। इसकी जांच की जा रही थी। बताया जा रहा है कि उसके पिता बंगलादेश से आए थे। पुलिस से बचने के लिए वह स्थान बदलता रहता था। अधिकांश दिल्ली,गाजियाबाद, बागपत, शामली आदि रिहान की आपराधिक गतिविधियों का केंद्र रहा। कबाड़ी का बाबरी थानाक्षेत्र से लूट कर भाग रहे दिल्ली के न्यू ओखला के जाकिर नगर पचास हजार का ईनामी निवासी रिहान पुत्र मोहम्मद आलम शामली में झिंझाना रोड पर नहर पुल के पास मुठभेड़ में मारा गया जबकि उसका एक साथी भागने में ...