गुड़गांव, नवम्बर 26 -- सोहना,संवाददाता। अपराध शाखा पांच सोहना पुलिस ने मंगलवार शाम को एक कुख्यात बाइक चोर को अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल उर्फ चुलु के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का मूल निवासी है और वर्तमान में फाजिलपुर में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ जिला गुरुग्राम के विभिन्न थानों में बाइक चोरी के पहले से ही छह मामले दर्ज हैं। भोंडसी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तारी अपराध शाखा पांच सोहना की पुलिस टीम मंगलवार की शाम को भोंडसी थाना क्षेत्र के गांव महेंद्रवाड़ा मोड़ पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ चुलु को धर दबोचा। तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध हथियार (कट्टा) और जिंदा कारतूस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.