धनबाद, अक्टूबर 13 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान और उसके करीबी मेजर खान के इशारे पर झारखंड के लोगों से रंगदारी वसूली करनेवालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। रविवार को भी हिरासत में लिए गए प्रिंस खान और मेजर के गुर्गों से पुलिस ने पूछताछ की। धनबाद के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी पुलिस ने छापेमारी कर गैंग से जुड़े लड़कों को उठाया है। सोमवार को पुलिस प्रिंस के आर्थिक नेटवर्क की पोल खोलेगी। पुलिस उसके 8-10 गुर्गों को जेल भेज सकती है। साक्ष्य नहीं मिलने के कारण कुछ लोगों को छोड़ा भी जाएगा। प्रिंस खान के मददगारों से बैंक मोड़ थाना के साथ-साथ अन्य थानों में भी पूछताछ हो रही है। कतरास से भी पुलिस ने तीन लड़कों को हिरासत में लिया है। इनमें रंगदारी की रकम वसूलने के साथ-साथ इसे विभिन्न माध्यम से प्रिंस खान तक पहुंचाने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.