मुंगेर, जून 23 -- मुंगेर, निज संवाददाता । कासिम बाजार थाना की पुलिस ने दो केस में फरार चल रहे शेरू को गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शेरू कुख्यात पवन मंडल का सहयोगी बताया जाता है। गिरफ्तार शेरू से कासिम बाजार थाना की पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने शेरू के गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि शेरू कासिम बाजार थाना में दर्ज 02 आपराधिक मामले में फरार चल रहा था। शेरू कुख्यात पवन मंडल का सहयोगी है। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर कासिम बाजार थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरफ्तार शेरू से पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि कुख्यात पवन मंडल डबल मर्डर मामले में फिलहाल जेल में बंद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...