मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कुख्यात अपराधी सरगना राशिद उर्फ डेविड व उसके गिरोह के अपराधियों के खिलाफ कांटी में नकली नोट और एक किलो चरस जब्ती मामले में गवाही के लिए हाजिर नहीं हो रहे आईओ शंकर सिंह यादव के खिलाफ विशेष एनडीपीएस कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इसके साथ ही नगर थाना में दर्ज शहर में स्मैक बेचने वाले गिरोह के खिलाफ गवाही के लिए हाजिर नहीं वाले दारोगा अजय कुमार तांती की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। दोनों प्रमुख मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाया जा रहा है। इसके बावजूद पुलिस के आईओ की पेशी नहीं होने से अभियोजन पक्ष पर सवाल उठ रहे हैं। इससे त्वरित विचारण में बाधा उत्पन्न हो रही है। कुख्यात राशिद उर्फ डेविड का गिरोह जिले में लूट के दौरान कई हत्याएं कर चुका है। कांटी में पुलिस से मुठभेड़ के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.