जमशेदपुर, मई 18 -- जमशेदपुर पुलिस की ओर से गिरफ्तार कुख्यात अपराधी जल्ला फिरोज पर कोल्हान में 20 से अधिक स्ट्रीट लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वह जेल से बाहर आने के बाद दो महीने से अधिक समय तक कभी भी फरार नहीं रह पाया है। अबतक वह छह पेट्रोल पंपों को भी लूट चुका है। वह कपाली के डैमडूबी का निवासी है। उसपर झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में फायरिंग, लूट और रंगदारी जैसे 30 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो हथियार बरामद किए गए हैं। साथ ही, उसके गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि पारडीह काली मंदिर के निकट एक दुकान पर उसने ही गिरोह के साथ मिलकर फायरिंग की थी। हाता पेट्रोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.