गढ़वा, फरवरी 9 -- धुरकी, प्रतिनिधि। पशु लदे पिकअप को रोकने पर हथियार लहराने और ग्रामीणों को धमकाने के आरोपी कुख्यात अपराधी खुस्तर अंसारी ने सरेंडर कर दिया है। उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया। उसकी निशानदेही पर लोडेड पिस्टल भी बरामद किया गया। यह जानकारी सोमवार को एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी की रात पशु तस्करों की ओर से हथियार के बल पर पशु लोड वाहन को छुड़ाने का प्रयास किया गया था। उस दौरान हथियार लहराया गया था। मामले में धुरकी थाना में नामजद केस दर्ज कराया गया था। उसमें खाला गांव निवासी खुस्तर अंसारी और उसका भाई फैजुल्लाह अंसारी, एखलाक अंसारी और सहमत अंसारी आरोपी बनाए गये थे। इस मामले में धुरकी थाना प्रभारी जर्नादन राउत के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.