मोतिहारी, फरवरी 24 -- पहाड़पुर। थानाक्षेत्र के मनकररिया पंचायत के विषही गांव से रविवार को गिरफ्तार गोविंदगंज के चर्चित कुबेर पांडेय हत्या कांड का फरार दस हजार का इनामी अपराधी पर आधा दर्जन मामले दर्ज है। गिरफ्तार अवनीश सिंह उर्फ देवा पर पहाड़पुर, गोविंदगंज व मझौलिया थाना में हत्या, लूट, चोरी, एनडीपीएस एक्ट आदि के मामले दर्ज हैं। सोमवार को पहाड़पुर थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि छापेमारी दौरान पुलिस को देख अवनीश पिस्टल कॉक कर लहराते हुए अपने पड़ोसी के घर में घुस गया। जिसके बाद उक्त घर को चारो तरफ से घेर कर विधिवत छापेमारी में अवनीश पकड़ा गया। उसके पास से एक नौ एमएम का काले रंग का पिस्टल जिसके मैगजीन के अंदर से चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अपराधी के विरुद्ध पहाड़पुर में चोरी, हत्या ,आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.