जमशेदपुर, जनवरी 16 -- पटमदा प्रखंड की गोबरघुसी पंचायत अंतर्गत कुकड़ू गांव में गुरुवार को आख्यान जात्रा पर आदिवासी भूमिज समाज द्वारा बुरु पूजा का आयोजन किया गया। पूजा में दुआरीडीह, अपो व घोड़ाबांधा से बड़ी संख्या में समाज के महिला व पुरुष शामिल होकर पूजा को सफल बनाया। पूजा के बाद समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेश भूषा में देर शाम तक बुरु नाच की प्रस्तुति दी, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। पूजा को सफल बनाने में दिलीप सिंह, सुनील सिंह, अमर सिंह सरदार, कालीराम सिंह, शत्रुघन सिंह व आदित्य सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.