कानपुर, दिसम्बर 26 -- कानपुर। कुक्कुट विकास नीति से 10 हजार, 30 हजार और 60 हजार क्षमता वाली पोल्ट्री इकाइयों से किसानों को लाभ मिला है। स्थापित पोल्ट्री इकाइयों से अंडा उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है और बड़ी संख्या में किसानों व युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिला है। चौबेपुर क्षेत्र के किसान अनुपम सचान ने कुक्कुट विकास नीति के तहत 30 हजार क्षमता का लेयर फार्म स्थापित किया। पहले सीमित आमदनी पर निर्भर रहे अनुपम अब पोल्ट्री फार्म से नियमित आय अर्जित कर रहे हैं। उनके फार्म से हर महीने हजारों अंडों का उत्पादन हो रहा है और स्थानीय स्तर पर कई लोगों को रोजगार भी मिला है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन का लक्ष्य हर पात्र तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कुक्कुट विकास नीति के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं...