रांची, नवम्बर 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू निवासी अंजू तिवारी से कुकोयन क्रिप्टो करेंसी प्लेटफार्म के नाम पर उनसे 6.32 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई है। अंजू तिवारी ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, तीन व चार नवंबर को उनके टेलीग्राम पर एक संदेश आया, जिसमें कुकोयन कंपनी में ऑनलाइन कार्य कर घर बैठे आय अर्जित करने का प्रलोभन दिया गया। बाद में उन्हें एक अन्य आईडी से संपर्क कराया गया, जिसने स्वयं को कुकोयन का रिसेप्शनिस्ट बताया। इसके बाद पीड़िता को कुकोयन वीआईपी टास्क फोर्स नामक ग्रुप में जोड़ा गया और रजिस्ट्रेशन के नाम पर एक हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से भेजने को कहा गया। इसी क्रम में विभिन्न फर्जी यूपीआई आईडी तथा खातों के माध्यम से पीड़िता से कुल 6.32 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। ठगों ने क्रिप्टो ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.