भभुआ, मार्च 9 -- पेज चार की खबर कुकुरनहिया नदी के गाद की सफाई नहीं होने से अस्तित्व पर खतरा नदी में पानी का बहाव अवरुद्ध होने से खेतो में सिंचाई का कार्य प्रभावित भगवानपुर,एक संवाददाता। प्रखंड के नौगढ़ पोखरा के पहाड़ी नाले से निकलने वाली कुकुरनहिया नदी के गाद की सफाई नहीं होने से अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। जिसके कारण रमावतपुर गांव से लेकर ढेकहरी गांव तक कई जगह नदी की गहराई और चौड़ाई समाप्त होने से इसका अस्तित्व मिटने लगा है। कारण नदी में पानी का बहाव अवरुद्ध होने से सिंचाई का काम प्रभावित होने लगा है। भगवानपुर प्रखंड के सावजकुंडी गांव के सर्वदेव मिश्र व अमर मिश्र ने बताया कि पहले नदी की चौड़ाई व गहराई अधिक थी। जिससे इस नदी में बरसात के अलावा अन्य मौसम में भी काफी पानी बहता था। तब गांव में विधायक द्वारा बनाया गया पक्का फाल पर अधिक पानी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.