पलामू, फरवरी 1 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। बीआरसी परिसर हुसैनाबाद में शुक्रवार को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत रसोईंयों का प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय विदौलिया की रसोईंयां सुनीता देवी ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में लोहबंधा उत्क्रमित मध्य विद्यालय की रसोईंया बसंती देवी को द्बितीय पुरस्कार मिला। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रामनरेश राम ने की। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस प्रतियोगिता का आयोजन कर बेहतर कार्य किया है। इससे रसोईयों की व्यंजन बनाने की हुनर में निखार आयेगी। कार्यक्रम का संयोजन एमडीएम प्रभारी अभय कुमार सिंह ने किया। इसमें सभी 11 संकुलों के रसोईयों ने भाग लिया। मौके पर संकुल साधन सेवी संतोष कुमार सिंह, अनूप कुमार सिंह, परमेंद्र कुमार सिंह,...