कोडरमा, नवम्बर 4 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत मंगलवार को प्रखंड स्तरीय कुकिंग कंपीटिशन 2025-26 का आयोजन चंदवारा प्रखंड के मीडिल स्कूल चंदवारा विद्यालय में किया गया। इसमें पांच संकुलों के रसोईया शामिल हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के मेनू के अनुसार व्यंजन रसोईयों द्वारा तैयार किया गया। इसमें प्रथम स्थान आदर्श मीडिल स्कूल चंदवारा व द्वितीय उत्क्रमित हाई स्कूल उरवां रहा। मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका नीलम कुमारी व बीआरसी के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार बर्णवाल, जितेन्द्र कुमार, सन्नी कुमार, मंतोष कुमार, पंकज कुमार, बालेश्वर रिकियासन, पंकज कुमार पियुष आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.