गंगापार, जनवरी 15 -- परिजनों के लिये खाना बना रही युवती कुकर फटने की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत अमिलिया गांव के पहलू का पूरा मौजा निवासी प्रीति यादव पुत्री हरिलाल यादव गुरुवार प्रातः साढ़े आठ बजे परिजनों के लिए खाना पका रही थी। इस बीच अचानक कुकर फट गया। जिसकी चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलस गई। घायलावस्था में परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...